नवनाथ लोधा गैंग का गुर्गा पिस्तौल सहित गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे क्राइम ब्रांच की एंटी डकैती सेल ने नवनाथ लोधा गैंग के गुर्गे को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। एंटी डकैती सेल के पुलिस नाइक विल्सन संतान डिसोजा को खबर मिली थी कि मंगेश बालासाहब तांबे देसी पिस्तौल लेकर ससून अस्पताल के पास आने वाला है। उन्होंने तुरंत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम को इससे अवगत कराया, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तांबे को गिरफ्तार कर लिया गया।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’8c280979-a2e3-11e8-a491-f36b2aea28b4′]

तांबे के पास से पुलिस ने देसी पिस्तौल और तीन कारतूस सहित कुल 35 हजार 600 रुपए का माल जब्त किया है। मंगेश तांबे ने 2015 में अपराधी अजय शिंदे पर फायरिंग की थी, यह मामला खड़क पुलिस स्टेशन में दर्ज है। इसके अलावा भी तांबे पर कई गंभीर केस दर्ज हैं।

इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, पुलिस उपायुक्त शिरिष सरदेशपांडे, एसीपी समीर शेख के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच के डकैती प्रतिबंधक विभाग के पुलिस निरीक्षक राजेंद्र कदम, सहायक फौजदार संजय दलवी, यशवंत आंब्रे, पुलिसकर्मी अमोल पवार, अजय थोरात और  विल्सन डिसोजा ने अंजाम दिया।