पुणे में पैसों के लिए 16 साल के लड़के का अपहरण कर की हत्या

लाश को सुनसान इलाके में मलबे के नीचे दबाया

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के वारजे इलाके में एक 16 वर्षीय लड़के की पैसों के लिए अपहरण कर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना में निखिल अनंत अंग्रोलकर ऐसा मृत लड़के का नाम है। जिस थाली में खाता था, उसी थाली में छेद करनेवाली यह भयानक घटना है। आरोपी रोजाना मृत के घर आता जाता था और खाना खाया करता था। पैसों की जरुरत की वजह से फिरौती के चक्कर में लड़के अपहरण किया था। लेकिन लड़के के साथ आसपास के लोगों ने देख लिया था। जिसके चलते आरोपी काफी डर गया था, इसलिए पकड़े जाने की वजह से लड़के की हत्या कर दी थी। ऐसी जानकारी वारजे पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रेखा सालुंखे ने दी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस मामले में विनयसिंह वीरेंद्रसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।

रविवार की शाम 6 बजे के करीब निखिल को अपने साथ ले जाने के बहाने विनयसिंह ने धोखे से बुलाया था। साथ ही विनय ने अपने एक और दोस्त को पार्टी करने के बहाने बुलाया था। एक नगरसेवक के अंडर कन्स्ट्रक्शन फॉर्म हाऊस में तीनों कार में बैठकर गए थे। यह फॉर्म हाऊस काफी सुनसान इलाके में है। पर फॉर्म हाऊस में जाते समय कुछ लोगों ने देखा था। आरोपी को डर था कि उसने लड़के का अपहरण किया है, इस बारे में पुलिस को पता चल जाएगा। उसने निखिल के सिर पर पत्थर से वार किया और गला दबाकर हत्या की। निखिल जब मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तब आरोपी ने पीछे से वार किया था।

आरोपी द्वारा हत्या करने के बाद साथ आए उसके दोस्त को धमकी दी कि अगर लाश छुपाने में उसने मदद नहीं कि तो वह उसको भी जान से मार डालेगा। ऋषिकेश पोल नामक शख्स ने डर की वजह से आरोपी को एक मलबे में लाश छुपाने में मदद की। इस घटना के बात से ऋषिकेश काफी डरा सहमा हुआ था। घटना के बाद से वह तीन दिन तक सो नहीं पा रहा था और तीन दिनों से कुछ खाना भी नहीं खाया था। काफी बेचैन महसूस कर रहा था। उसने हिम्मत कर यह सारा वाकया अपने भाई को बताया। भाई ने अपने एक दोस्त को बताकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अपना अपराध कबूल करते हुए आरोपी ने पैसों की जरुरत के चलते हत्या करने की बात बतायी।

जिस जगह पर निखिल की लाश को दबाया गया था, उस जगह पर आरोपी को ले जाया गया। पुलिस ने मलबे से निखिल की लाश को बरामद कर लिया है। पोस्टमॉर्टम के लिए निखिल की लाश को ससून हॉस्पिटल में भेजा गया। वारजे पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है।