कैश फ्लो संकल्पना पर आधारित होगा नया बजट

नई- पुरानी योजनाओं के मिलाप से साधेंगे लोकाभिमुख विकास
पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त श्रावण हार्डीकर की जानकारी
पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – नए वित्त वर्ष के बजट के लिए पिंपरी चिंचवड मनपा प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बारे संवाददाताओं के साथ की गई बातचीत में मनपा आयुक्त श्रावण हार्डीकर ने बताया कि, 2019-2020 इस आगामी वर्ष का बजट कैश फ्लो संकल्पना पर आधारित होगा। इसमें नई योजनाओं को शामिल करने के साथ ही पुरानी योजनाओं को पूरा करने का उत्तरदायित्व निश्चित किया जाएगा। इसी आधार पर अधिकारियों के कामों का मूल्यांकन किया जाएगा। इस बजट में नई- पुरानी योजनाओं के मिलाप से लोकाभिमुख विकास साधने का तत्व स्वीकारा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि, फरवरी के दूसरे सप्ताह में नया बजट स्थायी समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

नए बजट की विशेषताओं के बारे में मनपा आयुक्त ने बताया कि, नया बजट वास्तववादी और कैश फ्लो संकल्पना पर आधारित होगा। हर साल विभिन्न योजनाओं व विकासकामों की घोषणा की जाती है मगर उसका मूल्यमापन नहीं किया जाता। पुरानी योजनाओं का ब्यौरा लिए बिना ही नई योजनाओं को पूरा करने पर जोर दिया जाता है। या शला मात्र किसी भी योजना का काम शुरू होते ही वित्तीय प्रगतिवार ब्यौरा लिया जाएगा। इसके लिए परिवर्तन कार्यालय द्वारा अलग से डैशबोर्ड और नई प्रणाली तैयार की गई है। इससे मनपा ने किस योजना पर कितना खर्च किया, उसकी फल निष्पत्ति क्या है आदि का ब्यौरा मिल सकेगा। नई प्रणाली से कामों की जांच और ट्रैकिंग करना संभव होगा।

प्रलंबित कामों का हालिया ब्यौरा लिया गया। इसमें विविध विभागों के तकरीबन छह हजार काम पूरे नहीं हो सकने की बात सामने आई। इनमें से तीन हजार काम फाइनेंसियल क्लोजर के अभाव में लंबित पायी गई। जबकि अन्य तीन हजार काम अधूरे रहने की जानकारी मिली। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासकीय सुधार की जरूरत जान पड़ी। इसी वजह से वित्तीय प्रगतिवार कामों की जानकारी जुटाकर नई प्रणाली कार्यान्वित की जाएगी। मनपा के भूमि जिंदगी विभाग में अपनी मिल्कियत, उनका इस्तेमाल आदि की एकजुट जानकारी उपलब्ध नहीं थी। हालांकि अब उसका सूसूत्रीकरण किया जाएगा। मनपा को मिल्कियत की जानकारी इकट्ठा होने के बाद उन्हे किराए पर देने की प्रक्रिया चलाई जाएगी