इन्हें मिली पहली बार मोदी सरकार में जगह

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बन गए हैं। कल शाम उनके साथ 57 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। हालांकि कई ऐसे भी नाम हैं, जिन्हें मोदी कैबिनेट 2.0 में मौका नहीं मिला। वहीं कुछ ऐसे भी चेहरे है जिन्हें पहली बार मोदी सरकार में जगह मिली है।

इन्होंने पहली बार ली मंत्री पद की शपथ –
कैबिनेट मंत्री
1. अमित शाह
2. एस जयशंकर
3. रमेश पोखरियाल निशंक
4. अर्जुन मुंडा
5. प्रह्लाद जोशी
6. अरविंद सावंत

राज्य मंत्री
1. प्रह्वाद सिंह पटेल
2. जी किशन रेड्डी
3. अनुराग ठाकुर
4. संजय शामराव डोत्ररे
5. देवश्री चौधरी
6. कैलाश चौधरी
7. प्रताप चंद्र सारंगी
8. रमेश्वर तेली
9. नित्यानंद राय
10. रतन लाल कटारिय
11. वी मुरलीधरन
12. रेणुका सिंह सरुता
13. सोम प्रकाश
14. अंगडी सुरेश चन्नाबासप्पा

मोदी के नए मंत्रिमंडल के 24 कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा के 20 और एनडीए के घटक शिवसेना, एलजेपी एवं शिरोमणि अकाली दल के एक एक सदस्य शामिल हैं। मुख्तार अब्बास नकवी एकमात्र मुस्लिम चेहरा हैं।