निगड़ी जुए के अड्डे पर छापा, 4 गिरफ्तार

पिंपरी/ समाचार ऑनलाइन
निगड़ी के ओटास्किम में शुरू जुए के अड्डा पर पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कारवाई रविवार शाम 6 बजे के आसपास की गयी। रफिक सलिम खान (27), प्रकाश रघुनाथ जोगदंड (26 ), जसन जॉन डिकोना (24 ), भिमा ऐंकप्पा धोत्रे (26 सभी नि. ओटास्किम निगडी) गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम है। इस मामले में निगड़ी पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर नरहरी सदाशिव नानेकर ने इसकी शिकायत दर्ज़ कराये थे।

ओटास्किम के पास मैदान में कई जगहों पर जुए खेलने की जानकारी निगड़ी पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापेमारी करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कारवाई में पुलिस ने एक हजार 10 रुपए का माल जब्त किये। मामले की जांच निगड़ी पुलिस कर रही है।