नीतीश कुमार को गलती का अहसास होता है या पश्चताप करते है, देखना होगा – रोहित पवार 

मुंबई, 11 नवंबर : बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आ आ गया है।  चुनाव परिणाम के बाद कई लोगों ने नीतीश कुमार के जेडीयू को मिले कम सीट को लेकर भाजपा पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।  विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया है कि भाजपा अपने दोस्तों को ख़त्म कर रही है।  साथ ही रोहित पवार ने तेजस्वी यादव की  प्रशंसा की है।

हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में ऐसा लगता है कि नीतीश कुमार के  जनता दल यूनाइटेड ने  उम्मीद के  मुताबिक काम नहीं किया है।  15 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद जेडीयू को भाजपा से कम सीटें आई है। जबकि लोक जन शक्ति पार्टी ने कई सीटों पर जेडीयू को नुकसान पहुंचाया है।  इस तरह का ट्वीट कर रोहित पवार  पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि बिहार में कांटे की टक्कर चल रही थी।  फिर अकेले पुरे दमखम के साथ लाडे तेजस्वी यादव सच्चे हीरो है और उनका बिहार के युवाओं ने पूरा साथ दिया।  यह लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है।  लेकिन भाजपा जिस तरह से अपने मित्र दलों को खत्म कर रही है इसका उत्तम उदाहरण बिहार में देखने को मिला है।  इसका अहसास कर नीतीश कुमार पश्चताप करते है या कोई अलग निर्णय लेते है यह देखना होगा।
नीतीश कुमार को कांग्रेस का ऑफर 
देर रात एनडीए को बहुमत मिलने के बाद दिग्विजय सिंह ने नीतीश कुमार से संघ और भाजपा छोड़ने की अपील की है।   दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ अमरबेल की तरह है।  जो पेड़ को खा जाती है।  इसके बाद इन अमरबेल का उस पर कब्ज़ा होता है। नीतीश जी लालू प्रसाद यादव ने  आपके साथ संघर्ष किया है।  ऐसे में भाजपा और संघ को छोड़कर तेजस्वी को आशीर्वाद दे और बिहार में संघ  और भाजपा को बढ़ने से रोके।