शिवाजी स्मारक स्थान में परिवर्तन नहीं: फडणवीस

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – शिवाजी स्मारक शुभारंभ के दौरान समुंद्र में बोट डूबने की घटना घटी थी।  इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी थी।  जिसके बाद शिवाजी स्मारक पर राजनीति भी शुरू हो गयी है।  विपक्ष में बैठे अलग-अलग पार्टियों के नेताओं का कहना है कि, शिवाजी स्मारक को समुंद्र के वजह शहर में ही कही बनाया जाये।  लेकिन इस स्थान परिवर्तन के प्रस्ताव को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने साफ़-साफ़ मना कर दिया हैं।
फिलहाल यह स्मारक अरब सागर के मुंबई से लगे तटीय हिस्से में बनाए जाने का प्रस्ताव है। हादसे के बाद शिवाजी का स्मारक समुद्र तट के बजाय शहर में किसी भूमि पर बनाए जाने की मांग शुरू हो गई। सोमवार रात कुछ पत्रकारों से साथ बातचीत करते हुए फडणवीस ने कहा कि, स्थान  बदलने के लिए कोई कारण नहीं है। स्मारक उसी स्थान पर बनेगा। इस पर हमने पहले ही काम शुरू कर दिया है।
आगे उन्होंने कहा कि, स्मारक के लिए स्थान सहित परियोजना से संबद्ध समस्त पहलुओं के लिए सभी आवश्यक अनुमति ले ली गई है। शिवाजी ने कई साल पहले समुद्र में कई किलों का निर्माण किया था और वे भी मुश्किल स्थानों पर। पिछले सप्ताह हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए फडणवीस ने कहा कि, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि नौका चालक द्वारा स्मारक स्थल जाने के लिए निर्धारित मार्ग से विपरीत छोटा रास्ता लेने के कारण दुर्घटना हुई।

बतादें कि, 24 अक्टूबर को अरब सागर में मुंबई तट के पास महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों सहित 25 लोगों को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रस्तावित स्मारक स्थल पर जा रही एक नाव डूब गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिस दिन यह हादसा हुआ। उसी दिन इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू होना था।