राजनेताओं के साथ-साथ अब पुलिस पर भी भरोसा नहीं रहा : भाजपा मंत्री

खेड़ | समाचार ऑनलाइन

महाराष्ट्र के भाजपा मंत्रियों की बयानबाजी हमेशा चर्चा का विषय बनती है। एक बार फिर भाजपा के मंत्री ने सीधे-सीधे पुलिस के कामकाज पर सवाल खड़े किये है। भाजपा के पालक मंत्री गिरीश बापट ने बयान देते हुए कहा की, राजनेताओं के साथ-साथ अब पुलिस पर भी विश्वास नही रहा। खेड़ परिसर में वह वकीलों से बातचीत करने के दौरान यह बयान दिया।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’083f80a7-cc66-11e8-9659-05f0b8259bac’]

खेड़ परिसर में विकास के कामों का उद्घाटन करने गिरीश बापट खेड़ पहुँचे थे। मंत्री गिरीश बापट ने राजगुरुनगर में अलग-अलग परिसर में 10 करोड़ रुपए के विकास के कार्यों का भूमिपूजन किया |

‘आप’ के परिवहन मंत्री के 16 ठिकानों पर आईटी की छापेमारी

उद्घाटन करने के बाद गिरीश बापट ने राजगुरुनगर परिसर के वकीलों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा की, आज कल राजनेताओं के साथ-साथ अब पुलिस पर भी विश्वास नही रहा है। सिर्फ न्यायव्यवस्था ही ऐसी है जिस पर भरोसा किया जा सकता है। कोई भी काम जल्दबाजी में नही होता। हर काम को ध्यान में रखकर उसे करना होता है। लेकिन में जनता के काम सिर्फ चिट्ठियों पर ही पूरे करता हूँ। इस बयान के बाद गिरीश बापट ने नयी मुसीबत को आमंत्रण दिया है। रोज कोई ना कोई भाजपा का मंत्री और विधायक देश में ऐसे उटपटांग बयानबाजी करते है और विरोधियों के हाथ में नया मुद्दा सौंप देते है |

[amazon_link asins=’B07C51NY6G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’188bb6a5-cc66-11e8-aff9-91bd38bf47d4′]