नोबल पुरस्कार विजेता वीएस नायपॉल का निधन 

लंदन | समाचार एजेंसी 
मशहूर लेखक और साहित्य का नोबल पुरस्कार जीतने वाले प्रसिद्ध वीएस नायपॉल का रविवार को निधन हो गया।
ए बेंड इन द रिवर और अ हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास उनकी चर्चित कृतियां हैं। उन्होंने लेखन के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। यपॉल को 1971 में बुकर प्राइज़ और साल 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
[amazon_link asins=’B019FGRETE,B075TBLPBF’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’31e7400d-9dff-11e8-a10e-23dcd759974d’]

 उनकी कृतियों में उनके क्रांतिकारी वि‍चारों की झलक देखने देखने को मिलती है। वीएस नायपॉल ने अपने जीवन में 30 से अधिक किताबे लिखी है। नायपॉल की पहली किताब ‘द मिस्टिक मैसर’ थी। यह किताब 1951 में प्रकाशित हुई थी। नायपॉल अपने लेखन को ले कर इतने समर्पित थे की उन्होंने उनकी एक किताब ए हाउस फॉर मिस्टर बिस्वास को लिखने में तीन साल से ज्यादा का समय लिया।
वीएस नायपॉल का जन्म 17 अगस्त सन 1932 में हुआ था। नायपॉल का जनम और शिक्षा त्रिनिदाद में हुआ था।साल 1950 में उन्होंने एक सरकारी स्कॉलरशिप जीती। जिसके जरिए उन्हें मनचाही कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल सकता था और उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। सिर्फ अपने कलम की दम पर दुनिया को हिलने वाले नायपॉल ने  85 साल की उम्र में लंदन स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली और दुनिया को अलविदा कह दिया।