हिमाचल में बर्फबारी जारी, पारा लुढ़ककर -5.4 डिग्री पहुंचा 

शिमला | समाचार ऑनलाइन – हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी है।  जिसके चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है।  लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा।  मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। जिसके बाद वहां ठंड काफी बढ़ गयी है।

इसी तरह किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा।  जबकि कुफरी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शिमला में यह सात डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हिमाचल  प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा।  अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।

बता दें कि कुछ समय पहले तक हिमाचल बारिश की मार झेल रहा था। बारिश के चलते हिमाचल में 88 लोगों ने जान गंवा दी थी।  वहीं सरकार को 243 करोड़ से भी अधिक का नुकसान हुआ था।