शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया धारधार हथियार से वार

निगड़ी | समाचार ऑनलाइन
पिंपरी चिंचवड़ शहर में शराब पीने के लिए पैसे नही दिए तो दो अज्ञात व्यक्ति ने एक शख्स को बुरी तरह पिटाई करने का मामला उजागर हुआ है। यह घटना निगड़ी के जाधववाडी इलाके में आज सुबह घटी। हिरालाल मोदी कोड़ा ने अतुल चंद्रकांत निसरगंध और सुमित मोहल के विरोध में शिकायत दर्ज कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार, हिरालाल एक मजदूर है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले है।  हिरालाल काम के सिलसिले महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में आये थे। निगड़ी के जाधववाड़ी इलाके के संकेश्वर क्रिमसन इस साइट पर काम कर रहे थे, आज सुबह जब वह बाँध में थे तब अचानक अतुल और सुमित ने आकर शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। मना करने पर दोनों आरोपियों ने हिरालाल पर तेज हथियारों से वार कर दिया।  घटना के बाद स्थानिक नागरिकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  आनन फानन में हिरालाल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  इसी दौरान स्थानिक लोगों ने अतुल को पकड़कर पुलिस केे हवाले कर दिया।