अब नेमार पर दुष्कर्म का ओराप लगाने वाली मॉडल जांच के घेरे में

साउ पाउलो (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – ब्राजील पुलिस स्टार फुटबाल खिलाड़ी नेमार पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली मॉडल के खिलाफ भी जांच करेगा। समाचार एजेंसी एफे ने न्यायिक पुलिस विभाग के निदेशक अल्बानो डे पाउल सांतोस के हवाले से बताया कि जो व्यक्ति सच नहीं बोल रहा है उसे सजा मिलेगी और “मॉडल के खिलाफ भी जांच की जाएगी।”

साओ पाउलो राज्य की सिविल पुलिस ने 12 जुलाई को 26 वर्षीय मॉडल नजीला ट्रिंडाडे मेंडेस डी सूजा के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था।

टेलीविजन स्टेशन एसबीटी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान कमिश्नर जोस फर्नाडो बेसा ने युवती द्वारा लगाए गए आरोपों पर विचार करने के बाद साओ पाउलो के दक्षिण में सेंटो अमरो में छठे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी।

कार्यक्रम ‘कोनेक्सो रिपोर्टर’ पर साक्षात्कार में मॉडल ने सिविल पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

साउ पाउलो सिविल पुलिस ने सोमवार को सबूतों के आभाव में फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) नेमार के खिलाफ मामले की जांच बंद करने का निर्णय लिया।

हालांकि, नेमार के खिलाफ मामला अभी खारिज नहीं हुआ है और अभियोजकों के पास अपना फैसला सुनाने के लिए 15 दिनों का समय है। वे दोबारा से जांच कराने का निर्णय भी ले सकते हैं।

मेंडेस की बात नेमार से इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह 15 मई को पेरिस के एक होटल में नेमार से मिली थी और फिर ब्राजील आने के बाद खिलाड़ी पर कथित दुष्कर्म का आरोपा लगाया।