अब हर कोई खेल सकता है सैफ-करीना के नन्हे तैमूर के साथ

यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सैफ-करीना के बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा पॉप्युलर हैं। अक्सर फटॉग्रफर्स उनकी तस्वीर लेने के लिए उतावले रहते हैं। हाल में करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में सैफ ने यह खुलासा भी किया था कि उन्हें रणधीर कपूर ने बताया था कि तैमूर के फोटो सबसे ज्यादा दाम में बिकते हैं।

अगर आप को भी सैफ-करीना का यह नन्हा तैमूर बहुत पसंद है तो अब आप भी इसके साथ खेल सकते हैं। जी हां, तैमूर की पॉप्युलैरिटी को देखते हुए अब तैमूर को प्‍यार करने और उन्‍हें गोद में बिठाकर ख‍िलाने का आपका सपना पूरा हो सकता है। आपको बता दें कि बाजार में तैमूर की हूबहू शक्‍ल का ख‍िलौना आ गया है। इस ख‍िलौने की तस्‍वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है जिसमें तैमूर के डमी ने सफेद कुर्ता और नीली नेहरू जैकेट पहनी हुई है। ये ख‍िलौना बिलकुल तैमूर जैसा द‍िखाई दे रहा है और इस पर तैमूर का नाम भी लिखा है।

इसमें कोई शक नहीं कि तैमूर अली खान बी-टाउन के सबसे क्यूटेस्ट स्टारकिड हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि तैमूर हमेशा लाइमलाइट में बने रहते हैं। तैमूर की फॉलोइंग को मार्केट भी भुनाने की कोश‍िश कर रहा है। यही वजह है कि उनका ख‍िलौना बाजार में आ गया है।

सफेद कुर्ते और नीले पायजामे और जैकेट में आने वाले इस खिलौने की तस्वीरें हाल में ट्विटर पर वायरल हो गई हैं। कुछ यूजर्स ने ये तस्वीरें शेयर की हैं और बताया है कि केरल के मार्केट में यह तैमूर डॉल बिक रही है। ट्विटर यूजर्स भी इस डॉल की तस्वीरों पर मजेदार कॉमेंट कर रहे हैं।