अब Xiaomi जल्द भारत में लॉन्च करेगा 108MP पांच कैमरा वाला स्मार्टफोन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – चीनी कंपनी Xiaomi ने Mi Note 10 ग्लोबल लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का पेंटा लेंस सेटअप दिया गया है। इस फोन की ग्लोबल कीमत 549 यूरो (लगभग 43,205 रुपये) है। ये स्मार्टफोन अब भारत में भी जल्द लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी खुद Xiaomi India के हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने दी।

भारत में  MI स्मार्टफोन लॉन्च किए भी गए हैं तो ये Android One वाले हैं, लेकिन ये पिछले कुछ सालों में भारत में लॉन्च किया जाने वाला MI सीरीज का पहला फोन होगा जिसमें MIUI दिया गया है।

फीचर्स –
– Qualcomm Snapdragon 730G दिया गया है।
– इस स्मार्टफोन में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी गई है।
– Mi Note 10 में फोटॉग्रफी के लिए पांच लेंस का सेटअप दिया गया है।
– प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है और इसके लिए Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर यूज किया गया है।
– सेकंडरी लेंस 12 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2X जूम है।
– एक लेंस 5 मेगापिक्सल का है और टेलीफोटो है जो 10X हाईब्रिड जूम से लैस है।
– एक 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है. मैक्रो लेंस 2 मेगापिक्सल का है।
– Xiami Mi Note 10 की बैटरी 5,260mAh की है।
– इसके साथ कंपनी ने 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
– फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में USB Type C कनेक्टर है।

visit : punesamachar.com