अब 285 फीट के ऊंचाई से देखिए मायानगरी मुंबई का नजारा

मुंबई | समाचार ऑनलाइन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जिसे मायानगरी के नाम से भी जाना जाता है। मुंबईनगरी को देखने के लिए केवल भारत से नही बल्की विदेशों से भी लोग आते है।  मुंबई का शानदार नजारा देखने के लिए मुंबई नगर निगम ने (बीएमसी) ने खास व्यूइंग गैलरी बनाई गयी है।
हँगिंग गार्डन के पास यह व्यूइंग गैलरी बनाई गई है। इस  व्यूइंग गैलरी के जरिए मरीन ड्राइव का क्वीन नेकलेस, गिरगांव चौपाटी का शानदार नजारा देख सकते है। इसके साथ दक्षिण मुंबई शहर और समंदर का नजारा भी देखा जा सकता है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’25d08d7f-cd5c-11e8-b950-87ea90880663′]
व्यूइंग गैलरी – 
यह गैलरी मुंबई के मलबार हिल इलाके में बनाया गया है। समंदर किनारे से लगभग 285 फीट ऊंचाई पर बनाई गई है | व्यूइंग गैलरी की इस इमारत का उद्घाटन बीएमसी महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने किया।
व्यूइंग गैलरी की इस इमारत में टेलिस्कोप, बायनाक्युलर जैसी सुविधा भी प्रदान की गयी है।  इसी के साथ यहां पर जल विभाग का कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इमारत के लिए लिफ्ट की सुविधा है। इस गैलरी के जरिए अब मुंबईकरों के साथ ही देश-विदेश से आए पर्यटक भी मुंबई का शानदार नजारा देख सकते है। सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक यह गैलरी खुली रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से व्यूइंग गैलरी में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।
 [amazon_link asins=’B072PZ5143,B06XCJQV68,B01M1LK2Z0,B073B33KJF’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’38287203-cd5c-11e8-bd8d-bd04c313b4d4′]