ऑड-ईवन में महिलाओं को मिलेगी छूट

 

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)| दिल्ली सचिवालय में शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगले महीने पांच से 15 नवंबर के बीच लागू होने वाले ऑड-ईवन नियम के तहत महिलाओं को छूट दी जाएगी।

ऑड-ईवन में महिलाओं को छूट होगी। यह किस शर्त पर होगी यह केजरीवाल ने बताया। जिस गाड़ी को अकेली महिला चला रही होगी उसे छूट होगी। इसके अलावा अगर गाड़ी में सभी सवारी महिलाएं होंगी या फिर महिला के साथ 12 साल तक का बच्चा होगा तो उसे छूट होगी।

visit : punesamachar.com