लेडीज़ टॉयलेट में बना रहा था वीडियो, ऑफिस बॉय गिरफ्तार

मुंबई | समाचार ऑनलाइन  
मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी के लेडीज़ टॉयलेट में महिला कर्मी का वीडियो बनाया गया, हालांकि इससे पहले कि वीडियो का गलत इस्तेमाल हो पाता आरोपी ऑफिस बॉय को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला पीड़िता की सतर्कता के चलते ही सामने आ सका।
[amazon_link asins=’B07CVZC83M’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’a0d6d692-9944-11e8-9635-b3bd172d9d4d’]

पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय महिला कर्मी सुबह 11 बजे के आसपास टॉयलेट गई गई थी, तभी उसकी नज़र छत पर लगे मोबाइल फ़ोन पर गई। दरअसल, मोबाइल का कुछ हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था, इससे महिला को शक हुआ। उसने मोबाइल निकालकर देखा तो वीडियो रिकॉर्डिंग ऑन थी। उसने तुरंत मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी जिसके बाद डी. बी. मार्ग पुलिस स्टेशन में आरोपी ऑफिस बॉय अरविंद विठ्ठल अहिरे (32) के खिलाफ केस दर्ज कराया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या आरोपी ने इससे पहले किसी महिला का वीडियो बनाया है, और क्या उसका मकसद वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करना था या फिर वो इसे कहीं अपलोड करने वाला था? इसके अलावा डी. बी. मार्ग पुलिस अरविंद का इतिहास भी खंगाल रही है।