ओह्ह ! सांगली में अनार को 625 रुपए की दर 

आटपाडी (जिला-सांगली ), 19 नवंबर 

बाजार समिति में बुधवार को अनार प्रति किलों 625 रुपए की रिकॉर्ड दर बेचीं गई।  निर्यात बंद होने के पहली बार अनार को इतनी भारी कीमत मिली।  इस ख़ुशी के मौके पर बाजार परिसर  में किसानों ने पटाखे छोड़कर आनंद मनाया।  आटपाडी बाजार समिति के परिसर में हर दिन अनार का सौदा होता है।  मंगलमूर्ति फ्रूट सप्लायर्स के पंडरीनाथ नागने के अनार का सौदा में पांडुरंग दत्तात्रय गायकवाड़ (नि. चोपड़ी, तहसील – सांगोला, जिला -सोलापुर )  किसान की अनार को 625 रुपए प्रति किलो का दर मिला।  इसके अलावा नामदेव बंडगर (नि. अनकढाल) के अनार को 425 रुपए, सिद्धनाथ लक्ष्मण यमगर के अनार को 400 रुपए, मंसूर इनाम शेख (नि. बलवडी ) के अनार को 525 रुपए प्रति किलों की दर मिली।

स्पर्धा की वजह से बड़ी कीमत

बाजार समिति के सभापति भाऊसाहेब गायकवाड़ ने बताया कि अतिवृष्टि में 90% बगान का नुकसान हुआ है।  इसलिए अनार की आवक कम हुई है।  दिवाली की वजह से मांग काफी अधिक थी।  व्यापारियों में स्पर्धा की वजह से कीमत बढ़ गई।