पुराने विवाद को लेकर युवक की पिटाई – निगड़ी परिसर की घटना

निगड़ी : पुणे समाचार

पुराने विवाद को लेकर 19 वर्षीय युवक को मारपीट करने का मामला उजागर हुआ हैं। यह घटना निगड़ी के बौद्धनगर परिसर में कल रात घटी हैं। आदर्श मरगल ऐसा घायल युवक का नाम हैं। इस मामले में आदर्श ने लखन कांबले, अक्षय गायकवाड, संघपाल मांजरे, नागेश के खिलाफ निगड़ी पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज किया हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार, आदर्श और अक्षय के बीच पुराने विवाद को लेकर कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े का क्रोध लिए मंगलवार की रात आदर्श अकेला बौद्ध नगर परिसर में जा रहा था। तभी अचानक अक्षय ने अपने साथीदारो को बुलाकर आदर्श की जमकर पिटाई की। और साथ ही में आदर्श पर पत्थर से वार कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद आदर्श मरगल को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। और देर रात इस मामले में आदर्श ने लखन कांबले, अक्षय गायकवाड, संघपाल मांजरे, नागेश के खिलाफ निगड़ी पुलिस स्टेशन में मारपीट का मामला दर्ज किया हैं।घटना की जांच में निगड़ी पुलिस जुटी हैं।