पुरानी रंजिश के चलते युवक के साथ की मारपीट

पुणे : पुणे समाचार

पुणे के अरण्येश्वर रोड में पुरानी रंजिश और परिसर में दहशत फैलाने के उद्देश्य से युवक के साथ साथ झगड़ा सुलझाने गए पति-पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह मामला दत्तवाडी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में संदिल देवेंद्र ने शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार इस मामले में दत्तवाडी पुलिस ने करण शडय्या देवेंद्र (19), अर्जुन सडया देवेंद्र (20), कृष्णा कृष्ण देवेंद्र (19), मकरंद अनिल जाधव (20) और सौरभ विकास कांबले (20) को गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता मैट लगाने के काम से अपने दोस्त के साथ बाइक से जा रहा था, तभी यह सभी आरोपी वहां आए और मारपीट करने लगे। इस झगड़े को सुलझाने गए दंपति के साथ भी बुरी तरह मारपीट करने की घटना घटी। इस हादसे से डर के परिसर के लोगों ने घर के दरवाजे उस दौरान बंद कर लिए थे। लोगों में काफी डर का माहौल फैल गया था।