OMG ! सलमान खान के फैंस के लिए आई बुरी खबर, सलमान को हुई ये बीमारी

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड में सलमान खान एक ऐसा नाम जिनके नाम से फिल्में हिट हो जाती है। सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ के प्रमोशन में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और दिशा पाटनी नज़र आएगी। पिछले कुछ समय से सलमान की फिल्म ‘भारत’ सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। सलमान खान से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। बेशक ये उनके फैंस के लिए एक बुरी खबर है।

Image result for salman khan serious
दरअसल सलमान खान एक ऐसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे है जिसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। सलमान को ‘ट्राईजेमिनल न्यूरॉल्जिया’ नाम बीमारी है। ये एक न्यूरोपैथिक डिसऑर्डर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बीमारी में इंसान के चेहरे के काफी हिस्से में जैसे की जबड़ा ,कान और सर आदि में बहुत ज्यादा दर्द होता है। सलमान खान 9-10 सालों से इस बीमारी से जूझ रहे है। इसके लिए अक्सर वो अमेरिका जाते है। सलमान अमेरिका में अपना इलाज करवा रहे है। यही वजह हैं कि वो अमेरका में आते-जाते रहते है। सलमान की फिल्मों की बात करें तो सलमान की फिल्म ‘भारत’ 5 जून को रिलीज होगी। सलमान जल्द ‘दबंग 3’ में भी नज़र आएंगे।
Image result for salman khan serious
Image result for salman khan serious