अमेरिका लौटते ही इवांका ट्रंप ने शेयर कीं कुछ खास तस्वीरें, भारत के बारे में कही ये बात

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हालही में भारत आये थे। वह 24 फरवरी दो दिवसीय दौरे पर थे। यह पहला मौका था जब ट्रंप भारत आए। उनके स्वागत के लिए अहमदाबाद और आगरा को दुल्हन की तरह सजाया गया था। इस दौरान ट्रंप ने अहमदाबाद में बने दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम मोटेरा स्टेडियम में 1 लाख से अधिक लोगों को संबोधित किया।

इस दौरे में ट्रंप के साथ-साथ उनके पुरे परिवार आये थे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनकी पत्नी  मेलानिया और बेटी इवांका और दामाद जैरेड कशनर भी साथ आये थे।

अब अमेरिका पहुंचते ही इवांका ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं है। इसके साथ ही उन्होंने भारत के बारे में कई बात कही। इवांका ने अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर के जरिए भारत को धन्यवाद कहा है।

इवांका ने ट्वीट कर लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी शानदार आवभगत के लिए शुक्रिया, हमने आपके खूबसूरत देश का दौरा किया और अमेरिका-भारत की एकता और मजबूत रिश्ते को सेलिब्रेट किया। इतना ही नहीं इवांका ने भारत की खूबसूरती और लोगों के बारे में लिखा है कि हमने पूरे दौरे में मानव रचनात्मकता की उपलब्धियों के स्मारक और मानव ह्रदय की अपार क्षमता के तमाम सबूत देखे।

इसके साथ ही इवांका ने भारत दौरे की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर स्टेटस में भी डाली हैं। जिसमें कभी वह ताजमहल के सामने अपने पति का हाथ थामे ताजमहल की खूबसूरती को निहारते दिख रही है। तो किसी तस्वीर में मोदी संग नजर आ रही है।

इंडिया दौरे के बाद से इवांका की इंस्टाग्राम में फोल्लोवेर्स बढ़ गयी है। मौजूदा समय में इवांका फैंस फोल्लोविंग 5. 9 मिलियन है।