गुरुवार पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे की यातयात चंद घंटों के लिये बंद

पुणे | समाचार ऑनलाइन 
पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर मुंबई से पुणे की और आने वाली यातायात  गुरुवार को कुछ घंटों के लिये बंद रखी जाने वाली है। ऐसा एक्सप्रेस वे के ट्रैफिक कंट्रोल ने बताया है।

एक बयान, जिसने भाजपा विधायक को बना दिया ‘रावण’ कदम

[amazon_link asins=’B013NCSEF4,B00OJZP1OM,B01LWXUJH7′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’3c5d661e-b0d0-11e8-abce-71dad69f4c05′]

पुणे मुंबई महामार्ग पर पुणे की ओर आने वाले रास्ते पर खालापुर टोलनाका के पास महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास मंडल की ओर से ओव्हरहेड गॅन्ट्री बैठाने का काम चल रहा है। जिसके चलते गुरुवार दोपहर 12 बजे से लेकर 2 बजे तक पुणे की और आनेवाला मार्ग बंद रखा जाएगा। इस कामकाज के दरम्यान यातायात के लिये पुराने पुणे मुंबई महामार्ग से यातयात को बदल दिया जायेगा। इसी बीच माल ले जाने वाले बड़े कंटेनर को 2 घंटो के लिए खालापुर परिसर में रोक दिया जायेगा। यातयात जल्द से जल्द पूर्वस्थिति में लाने की कोशिश ट्रैफिक विभाग की ओर से भी की जाने की बात ट्रैफिक कंट्रोल विभाग से बतायी गई है।

पुणे मुंबई एक्सप्रेस वे पर यातायात ठप्प होना कोई नयी बात नही है।कामकाज के चलते 2 घंटो के लिए बंद रखा जायेगा।  इसीलिए यात्रियों ने सहकार्य करने का आवाहनं ट्रैफिक कंट्रोल विभाग की ओर से किया गया है।