12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी करनेवाला गिरफ्तार

पुणे | समाचार ऑनलाइन

पुणे के गुलटेकडी इलाके में एक 12 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची अपने घर वापस लौट रही थी तब सीढ़ियों में उसका रास्ता रोककर उसके साथ 23 वर्षीय शख्स द्वारा अश्लील हरकत की। साथ ही शख्स द्वारा गंदे इशारे करके लड़की को किसी यह बात नहीं बताने की धमकी दी गई। यह घटना 10 जुलाई की शाम को 6 बजे के करीब घटी। यह मामला स्वारगेट पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी अनुसार इस मामले में बच्ची की मां ने शिकायत दायर करवायी है। इस मामले में अमोल कैलास बनसोडे (23) नामक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित लड़की और आरोपी दोनों एक ही इलाके में रहते हैं। पीड़ित लड़की अपनी सहेलियों के साथ बिल्डिंग के परिसर में खेल रही थी। खेलने के बाद वह अपने घर वापस जा रही थी। सीढ़ियों में बच्ची को अकेला पाकर शख्स ने गलत इशारे करके बच्ची के साथ अश्लील हरकत करनी की कोशिश की। साथ ही उसको धमकी भी दी, यह बात किसी को न बताए। बच्ची ने अपने घर आकर मां को सारी बात बता। बच्ची के मां ने तुरंत आरोपी के खिलाफ शिकायत दायर करवायी।car