सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा

पुणे समाचार

मुंबई-बेंगलुरु हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में  एक व्यक्ति की मौत हो गई।  यह हादसा मंगलवार सुबह 2 बजे के करीब हिंजवड़ी इलाके में हुआ। मृतक का नाम अभी पता नही चल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह 2 बजे के करीब सड़क पार कर रहे शख्स को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंजवड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्त के साथ-साथ आरोपी वाहन चालक को पकड़ने का प्रयास कर रही है।