पुणे में पानी का सप्लाय अब सिर्फ एक वक्त 

पुणे। समाचार ऑनलाइन
इस साल बारिश कम होने के कारण शहर में पानी का सप्लाय करने वाला खडकवासला डैम में पानी का स्टॉक कम हो चूका है। इस कारण आज हुए कालवा समिती के बैठक में पुणे शहर को पानी 200 एमएलडी से कम सप्लाई का निर्णय लिया गया है। इस कारण शहर को दिन में एक वक्त ही पानी सप्लाय  किया जायेगा। यह जानकारी महापालिका के जल आपूर्ति विभाग अधीक्षक अभियंता व्ही. जी. कुलकर्णी ने दी।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’dfad5c4c-c7d2-11e8-a942-9f89e87ea70a’]
शहर को पानी का सप्लाई करनेवाले खडकवासला डैम में पानी का स्टॉक अभी 27 टीएमसी है। मानूसन के अंत में बारिश कम होने से डैम पूरा नहीं भरा। ऐसे में इंदापूर परिसर में इस साल बारिश की कमी से खेती और पिने के पानी के लिए डैम से ही पानी का सप्लाय होने वाला है। पानी की कमी से अगले मानसून तक पानी का नियोजन करना पड़ सकता है। इस संदर्भ में कालवा समिती के बैठक में पुणे शहर को पानी का सप्लाय 200 एमएलडी से कम करने का निर्णय लिया गया है।
[amazon_link asins=’B07FYP2PT4,B073Q5R6VR’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ecb8e5e5-c7d2-11e8-92c8-c3de9df4a2dd’]
इस संदर्भ में महापालिका के जल आपूर्ति विभाग के अधीक्षक अभियंता व्ही. जी. कुलकर्णी ने कहा, अभी करीबन 1350 एमएलडी पानी का सप्लाय किया जा रहा है। हर दिन दो वक्त पानी का सप्लाय शहर में किया जा जाता है। लेकिन 200 एमएलडी पानी की कमी के कारण तकनीकी समस्याए आ रही है जिस वजह से पानी का सप्लाय दो वक्त नहीं किया जायेगा। इस कारण एक वक्त पानी का सप्लाय ज़्यादा तौर पर किया जायेगा।