पुणे के सभी कोविड अस्पतालों की ऑक्सीजन आपूर्ति के ऑडिट के आदेश

पुणे। नासिक में कोविड-19 रोगियों के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के रिसाव के बाद इस गैस की आपूर्ति बाधित होने से कम से कम 22 कोविड-19 मरीजों की मृत्यु हो गयी थी। नासिक में ऑक्सीजन रिसाव के कारण हुई इस त्रासदी के मद्देनजर पुणे जिले में प्रशासन ने जिले के सभी सरकारी, नगर निकाय संचालित अस्पतालों तथा निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली का ऑडिट करवाने के आदेश दिये हैं।
पुणे के जिलाधिकारी राजेश देशमुख ने को इस बारे में एक आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी, मनपा संचालित एवं निजी कोविड अस्पताल ऑक्सीजन आपूर्ति प्रणाली का ‘थर्ड पार्टी सुरक्षा ऑडिट’ करवाएं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑक्सीजन आपूर्ति की व्यवस्था एवं अन्य तकनीकी बंदोबस्त सुरक्षित हैं और ठीक हालत में हैं।आदेश के मुताबिक ऑडिट के बाद अस्पतालों को निकाय संस्थाओं और जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बताना होगा कि उनके यहां ऑक्सीजन आपूर्ति की प्रणाली सुरक्षित है।