बुधवार पेठ की 150 महिलाओं को पहचानपत्र जमा कराने के आदेश

पुणे समाचार ऑनलाइन- पुणे के रेड लाइट एरिया बुधवार पेठ में फरासखाना पुलिस स्टेशन द्वारा कॉबिंग ऑपरेशन लिया गया। इस कॉबिंग ऑपरेशन में सभी घरों की तलाशी ली गई, बुधवार पेठ में 150 महिलाएं बिना पहचानपत्र के रहते हुए पायी गई, इन महिलाओं को जल्द से जल्द अपना पहचानपत्र पुलिस स्टेशन में जमा करने के आदेश दिए गए हैं।

यह कॉबिंग ऑपरेशन पुणे के पुलिस कमिश्नर डॉ. के. व्यंकटेशम के आदेश अनुसार लिया गया, पुलिस कमिश्नर ने हिदायत दी थी कि बुधवार पेठ में अवैध रुप से रहनेवाली महिलाओं की जांच की जाए। साथ ही जो महिलाएं बुधवार पेठ में रह रही हैं, उनका पहचानपत्र पुलिस स्टेशन में जमा करवाएं।

पुलिस कमिश्नर के आदेश अनुसार फरासखाना पुलिस स्टेशन ने बुधवार पेठ में रहनेवाली 1500 महिलाओं का नाम पंजीयन कराया गया था। जिसमें सभी के पहचानपत्र पुलिस स्टेशन में जमा किए गए हैं। साथ ही कॉबिंग ऑपरेशन के दौरान चेकिंग की गई, नाबालिग लड़की, दूसरे राज्य की महिलाएं और बांग्लादेशी महिलाएं अवैध रुप से तो नहीं रह रही है। इस कॉबिंग ऑपरेशन के दौरान 150 महिलाएं ऐसी पायी गई, जिनके पास पहचान पत्र नहीं था। पुलिस ने उन्हें जल्द से जल्द पुलिस स्टेशन में अपना पहचानपत्र जमा करने के लिए कहा है।

फरासखाना पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि यह कॉबिंग ऑपरेशन में महिलाओं और यहां रहनेवालों को हिदायत दी गई कि कोई भी बाहर से आयी महिला और व्यक्ति बिना पहचानपत्र के यहां नहीं रह सकता है। जो बिना पहचानपत्र के रहते हुए मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही महिलाओं को यह भी समझाया गया कि किसी भी महिला को यहां अगर जबरदस्ती रखने की जानकारी या नाबालिग लड़की को रखने की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इत्तला करें।