अनाथ बच्चों ने उठाया आम के स्वाद का लुफ्त

पुणे समाचार

आम महोत्सव के अवसर पर अपने लाडले गणपति बाप्पा के सामने आम का प्रसाद अर्पित किया गया था, यह प्रसाद समाज के जरूरतमंद, अनाथ और वंचित बच्चों को प्रसाद के रूप में खाने के लिए दिया गया। यह अनोखा उपक्रम हाल ही में संपन्न हुआ। विभिन्न संस्था के बच्चों सहित देवदासी महिलाओं के बच्चों को भी गणेशोत्सव मंडल के जरिए आम खाने का मौका मिला। आम को खाते समय बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखती ही बनती है।

इस अवसर पर पुलिस निरिक्षक राजेंद्र चव्हाण, पीयुष शहा, मंडल के अध्यक्ष हनुमंत शिंदे, जमीर शेख, पृथ्वीराज येलवंडे, श्रीराम सुद्रीक, भाऊ शिंदे, इम्तियाज इनामदार, जहीर शेख, अमर गायकवाड, आकाश शिंदे, अक्षय शिंदे, दिग्विजय येलवंडे, श्लोक कुडले, अतुल शिंदे, शंकर गौडा आदि उपस्थित थे।