ऑस्कर 2020 : समारोह के दौरान एक क्लिप में नजर आईं ग्रेटा थनबर्ग

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)| ऑस्कर अवॉर्ड के दौरान एक क्लिप में जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग भी डॉक्यूमेंट्री फिल्मों के साथ भागीदारी करती नजर आईं। इसके बाद अभिनेता मार्क रुफालो ने रविवार रात आयोजित ऑस्कर समारोह में इस साल के डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में विजेताओं के नाम की घोषणा की।

मिशेल एवं बराक ओबामा द्वारा निर्मित ‘अमेरिकन फैक्ट्री’ को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर का अवॉर्ड दिया गया।

वहीं नेटफ्लिक्स परियोजना के लिए अवॉर्ड स्वीकृति भाषण के दौरान निर्देशक जूलिया रिचर्ट ने कार्ल मार्क्‍स और फ्रेडरिक एंगेल्स के कथनों का भी प्रयोग किया।

रिचर्ट ने ‘द कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो’ के प्रसिद्ध कथन का प्रयोग करते हुए कहा, “दुनिया के मजदूरों, एकजुट हो जाओ।”

वहीं इसी कैटेगरी में भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्मकार स्मृति मुंद्रा और समी खान की ‘सेंट लुईस सुपरमैन’ भी नामांकित थी।