पुणे जिले में 8.17 लाख में से 7.10 लाख हुए कोरोना मुक्त

पुणे। महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुणे जिले में जहां गुजरे 24 घँटे में नए 9413 मामले सामने आए हैं वहीं 11 हजार 302 लोग कोरोना से मुक्त हुए हुए हैं। नए मरीजों से ज्यादा कोरोना मुक्त हुए मरीजों की संख्या राहत पहुंचा रही है। गुरुवार को कोरोना के संक्रमितों संख्या 8 लाख 17 हजार 633 तक पहुंच गया है, जिसमें से 7 लाख 10 हजार 784 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। जिले में 94 हजार 179 मरीजों का इलाज जारी है। वहीं अब तक 12 हजार 670 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 1.55 फीसदी और रिकवरी रेट 86.93 फीसद दर्ज हुआ है।
पूरे पुणे जिले में 21 लाख 25 हजार 425 लोगों को कोरोना प्रतिबंध के टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 5 लाख 79 हजार 379, सोलापुर जिले में 3 लाख 9 हजार 679, सांगली जिले में 5 लाख 37 हजार 845 और कोल्हापूर जिले में 9 लाख 29 हजार 12 लोगों को टीके लगाए गए हैं। पुणे संभाग में बीते 24 घँटे के भीतर कोरोना के 15 हजार 433 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 9413 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 1810, सोलापुर में 1878, सांगली में 1363 और कोल्हापुर जिले में 969 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। हालांकि राहत की बात है कि संभाग में आज कुल 15 हजार 859 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 11 हजार 302, सातारा जिले के 1764, सोलापुर जिले के 1306, सांगली जिले के 925 और कोल्हापुर जिले के 562 मरीज शामिल हैं।
पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो पूरे संभाग में अब तक 66 लाख 32 हजार 943 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई जिसमें से 11 लाख 50 हजार 528 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब तक उनमें से 9 लाख 80 हजार 172 मरीजों ने कोरोना मुक्त हुए हैं। संभाग में फिलहाल एक लाख 48 हजार 387 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 21 हजार 969 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग का रिकवरी रेट 85.19 फीसदी व डेथ रेट 1.91 फीसदी दर्ज हुआ है।
सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 98 हजार 532 हो गया है। इसमें से 77 हजार 364 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 2247 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 18 हजार 921 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 95 हजार 670 हो गई है। इसमें से 78 हजार 709 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 2668 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 14 हजार 593 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 73 हजार 90 हो गया है। इसमें से 58 हजार 440 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 2206 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 12 हजार 444 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 65 हजार 603 संक्रमितों में 2178 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 55 हजार 175 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 8250 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।