प्रहार संघटना के कार्यकर्ताओं  ने आरटीओ अधिकारी पर फेंकी स्याही 

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन 
पिंपरी चिंचवड़ परिसर में आरटीओ अधिकारी पर स्याही फेंकने की घटना उजागर हुई है। यह घटना आज वल्लभ नगर इलाके में घटी है।  प्रहार संघटना के कार्यकर्ताओं की ओर से आरटीओ अधिकारी पर घूंस लेने का आरोप लगाया गया, जिसके चलते कार्यकर्ताओं ने आरटीओ निरीक्षक सिद्धिराम पांढरे नामक अधिकारी पर स्याही फेंकी ।

[amazon_link asins=’B01N54ZM9W,B00ICCYF0E’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’b8ed7108-a79e-11e8-9273-c98ce06f1028′]

पिंपरी चिंचवड़ के वल्लभ नगर स्थित प्रशिक्षण संस्था है। जहां वाहन चलाने का ट्रायल किया जाता हैं । आज अचानक प्रहार संघटना के कार्यकर्ता इस संस्था में घूस आये और ट्रायल के दौरान निरीक्षक सिद्धिराम पांढरे पर स्याही फेंक दी। कार्यकर्ताओ का कहना है की, आरटीओ अधिकारी ट्रायल के लिए घूस लेने  की मांग करता है और पैसे जमा करने के लिए एक शख्स को अप्पोइन्ट किया है। बारबार आरटीओ के वरिष्ठों को इसकी जानकारी देने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नही की जा रही, इसीलिए आज आरटीओ निरीक्षक पांढरे पर स्याही फेंकी गई है। इस घटना के बाद आरटीओ के वरिष्ठ अधिकारी अनंत पाटिल से संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे संपर्क नही हो पाया। आखिरकार घटना की जानकारी भोसरी पुलिस को मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई और मामले की जांच में जुटी है।