दर्दनाक! एक ही रात में सांप ने भाई-बहन दोनों को काटा, दोनों की हुई मौत

हरदोई (उत्तर प्रदेश) : समाचार ऑनलाईन – देशभर के कई राज्यों में लगातार तेज बारिश हो रही है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश का भी नाम शामिल है। बारिश के कारण बिलों में छूपे सांप बाहर निकल रहे हैं और यह लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। उत्तर प्रदेश के हरदोई में बारिश के कारण घर में निकले सांप ने भाई-बहन को डस लिया जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना के वक्त दोनों घर में सो रहे थे। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया है।

बढ़ रही सर्पदंश की घटनाएं
लगातार बारिश के कारण ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाएं घट रही है। ऐसा ही मामला सण्डीला के लोहराई गांव से सामने आया जहां भाई-बहन को सांप ने काट लिया और उनकी मौत हो गई।

9 साल की बेटी 7 साल का बेटा
गांव में रहने वाले अवधेश अपने परिवार के साथ घर पर सो रहे थे। घर में उनके बच्चे भी सो रहे थे। एक तख्त पर उनकी 9 साल की बेटी सुमरन और 7 साल का बेटा सुमित सो रहा था।

सांप के काटने पर बेटा चींखा
सांप ने पहले 9 साल की सुमरन को काट लिया। वह उठी मगर फिर लेट गई। इसके बाद उसके बगल में सा रहे उसके भाई सुमित को सांप ने काट लिया। सांप काटने पर सुमित की चीख निकल गई।

सांप हाथों में लिपटा था
बेटे की आवाज सुनकर दौड़े पिता अवधेश को सांप बेटे के हाथ में लिपटा नजर आया। अवधेश ने किसी तरह से सांप को बेटे से अलग कर मार डाला। तभी उसे पता चला कि सांप ने बेटी को भी काट लिया है।

डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
दोनों को जैसे तैसे हॉस्पिटल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार सदमे में है।