पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदी किए रिहा, इतने कैदी अब भी है बंदी

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पिछले कुछ समय से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच पाकिस्तान ने 100 भारतीय कैदियों को रिहा किया है। ये सभी कैदी अपनी सजा पूरी कर चुके थे। बता दें कि सभी कैदी अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटे। पाकिस्तान ने 360 भारतीय कैदियों को रिहा करने का एलान किया था। लेकिन 100 कैदियों को ही रिहा किया।

अटारी-वाघा सीमा के लिए इमेज परिणाम

इन मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा में घुसने और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमाओं के उल्लंघन पर गिरफ्तार किया गया था। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने रविवार को कहा था कि सोमवार को मछुआरों को भारत को सौंपा जाएगा। दूसरे चरण में 15 अप्रैल को अन्य 100 मछुआरों को रिहा किया जाएगा। 22 अप्रैल को 100 और 29 अप्रैल को बाकी बचे 60 कैदी रिहा किए जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में 347 पाकिस्तानी कैदी भारतीय जेलों में बंद हैं, जबकि 537 भारतीय कैदी पाकिस्तान में हैं।