शहर में विसर्जन के दौरान की गयी पार्कींग व्यवस्था

पुणे। समाचार ऑनलाइन
महाराष्ट्र सहित पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव का धूम मचा हुआ है। वैसे तो गणेशोत्सव महाराष्ट्र में कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया जाता है। बात करे पुणे की तो यहाँ मुंबई के बाद यह दूसरा शहर है जहाँ बड़े ही धूमधाम से गणेशोत्सव मनाया जाता है। पुणे शहर में सार्वजनीक और घरेलु गणपति का विसर्जन ज्यादातर पांच, सात और नो दिन में किया जाता है।  पांचवा दिन सोमवार (दि.17) इस दिन ज्यादातर घर में बैठाये गए गणपति का विसर्जन किया जाता है।  वही सातवा दिन यानि की बुधवार (दि.19 ) और शुक्रवार (दि.21) नौवा दिन है।  इन दिनों सार्वजनीक गणेश मंडल में विराजमान गणपति बाप्पा का विसर्जन किया जाता है।
[amazon_link asins=’B074RMN99F,B077GRCS3Z’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’be84cfcf-b9a4-11e8-91f9-cd5791edd8cf’]
विसर्जन के समय पूरे शहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।  हर तरफ ट्रैफिक जैम हो जाता है, लेकिन इससे निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।  जहाँ वाहन चालक अपनी वाहन आसानी से पार्क कर सकते है।  प्रशासन से सभी वाहन चालकों से अपील किया है कि,  की गयी पार्किंग व्यवस्था पर ही अपनी वाहन पार्क करे और ट्रैफिक पुलिस का सहकार्य करे।
कहाँ वाहन पार्क कर सकते है ? 
अप्सरा टॉकीज के पास कॅनॉल (पंडीत जवाहरलाल नेहरु रस्ता) – पंडीत नेहरु रास्ते पर अप्सरा टॉकीज से प्रिन्स हॉटेल के दौरान अपनी वाहन पार्क कर सकते है। चिमाजी आप्पा पेशवे पथ पर सावरकर पुतला के पास कॅनॉल ( मित्रमंडल – सावरकर चौक के दौरान ) –  चिमाजी आप्पा पेशवे पथ पर कॅनॉल के आगे मित्रमंडल  चौक तक तो वही पाटील प्लाजा के पास , साथ ही सावरकर पुतला चौक से पेशवे पार्क और सिंहगड रोड पर सारस बाग़ के पास वाहन पार्क कर सकते है।
[amazon_link asins=’B079V1XKLN,B074MHN56D’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ce65e797-b9a4-11e8-bf87-ff47e8f93ccf’]
संगमपुल घाट (आरटीओ के पास मोतीलाल रस्ता) –  संगम पुल स्थित राजाबहादूर मिल रोड पर सी.आय.डी. कार्यालय से आरटीओ चौक तक दोनों तरफ वाहन पार्क कर सकते है। इसके साथ ही एस.एस.पी.एम.एस मैदान के पास वाहन पार्क कर सकते है।  एस.एम. जोशी पुल के निचे (गरवारे कॉलेज मार्ग) –  एस.एम. जोशी पुल के पास गरवारे कॉलेज के पीछे व ठोसर बागे के पास स्टेट बैंक (वैकुंठ स्मशानभूमी रोड) में वाहन पार्क कर सकते है। बाबा भिडे पुल – दोनों तरफ (डेक्कन पीएमपीएमएल बसस्टॉप के पास) –  बाबा भिडे पुल नदी पात्र के दोनों तरफ बड़ी जगह है।  जहाँ वाहन पार्क कर सकते है।