पौड : मामूली विवाद में आरोपी ने चलाई गोली, शख्स की मौत

पुणे : ऑनलाइन टीम – पुणे से सटे पौड पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मामूली विवाद में आरोपी ने एक को गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही हर तरफ खलबली मच गयी है। मृतक का नाम अजय रागू साठे (40) है। इस मामले में पौड पुलिस द्वारा अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू है।

मिली जानकारी के मुताबिक, साठे और आरोपी के बीच खेती के रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। दोनों मुळशी तालुके के माळीन गांव के रहने वाले है। इस क्षेत्र में उनका खेत है। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था। दरअसल आरोपी के पास एक बंदूक भी है।

इस बीच दोनों के बीच आज फिर विवाद हुआ था। आरोपी ने साठे को उस रास्ते में जाने से मानकर वह सीधे घर गया और बंदूक लेकर आ गया और सीधे साठे पर गोली चला दी। इस हमले की उसकी मौत हो गयी। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पौड पुलिस व स्थानिक गुन्हे शाखा की टीम पहुंची है। इस मामले में एक को हिरासत में लेने की बात पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनव देशमुख ने बताई है। खेती-जमीन को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। मामले की जांच शुरू है।