मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिग बॉस फेम अभिनेत्री पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पायल में उन्हें हिरासत में लिया है। पायल की टीम ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। दरअसल पायल ने कुछ समय पहले अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विवादित वीडियो शेयर किया था, जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई की।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने पायल को अहमदाबाद से हिरासत में लिया। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि ‘मुझे राजस्थान पुलिस ने मोतीलाल नेहरू पर एक वीडियो शेयर करने के लिए गिरफ्तार किया है, जिसे मैंने गूगल से जानकारी लेकर बनाया था। अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है’ | इस ट्वीट में उन्होंने राजस्थान पुलिस, पीएमओ, होम मिनिस्ट्री के ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट को टैग किया है।
https://twitter.com/Payal_Rohatgi/status/1206074851276083200
बता दें कि पायल पर आरोप है कि उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू के परिवार की महिलाओं और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी अधिनियम की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया।
visit : punesamachar.com