फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्विटर से परेशान थे लोग, सुबह मिली राहत

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – भारत समेत दुनियाभर में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्स ऐप के डाउन होने की खबरें आ रही हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट नहीं हो पा रहा है। तस्वीरें और वीडियो अपलोड नहीं हो रहे हैं। लोग ट्विटर पर इसे लेकर शिकायतें कर रहे हैं। रात भर परेशान रहे उपयोगकर्ताओं को गुरुवार की सुबह राहत मिली। फेसबुक और ट्विटर ने ट्वीट कर सर्वर ठीक होने की जानकारी दी।

बता दें कि बुधवार रात करीब नौ बजे के बाद से उपयोगकर्ताओं को परेशानी हो रही थी। यूजर्स को अपडेट करने से लेकर तस्वीरें पोस्ट और डाउनलोड करने में दिक्कत आ रही थी। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के सर्वर डाउन होने के बारे ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा था और इस बीच ट्विटर का सर्वर भी डाउन हो गया। व्हाट्सएप पर यूजर्स तस्वीरें डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे तो वहीं इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाने में यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा फेसबुक पर लिंक, तस्वीरें पोस्ट करने में यूजर्स को परेशानी हो रही थी। वहीं ट्विटर पर भी लोगों को नोटिफिकेशन भेजने में परेशानी हो रही थी।

इस बीच ट्विटर पर #instagramdown, #facebookdown और WhatsApp ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले मार्च में भी तीनों सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म डाउन हुए थे और यह समस्या घंटों तक रही थी। हालांकि उस समय आउटेज सुबह ऐसे समय में हुआ, जब भारत में अधिकांश उपयोगकर्ता सो रहे थे।

फेसबुक ने सर्वर ख़राब होने की दी जानकारी, मांगी माफ़ी –


ट्विटर ने ट्वीट कर ठीक होने की दी जानकारी –