पेट्रोल का भाव 3 महीने के निचले स्तर पर, 27 दिनों से भाव में कटौती जारी  

मुंबई | समाचार ऑनलाइन – पेट्रोल-डीजल के दाम से लोग परेशान है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी तक दाम सामान्य स्तर पर नहीं पंहुचा है। आज भी पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती हुई। मुंबई में पेट्रोल का भाव 13 पैसे घटकर 82.94 रुपए प्रति लीटर हो गया। इसके साथ ही मुंबई में पेट्रोल का भाव साढ़े 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का भाव 13 पैसे और डीजल का भाव 12 पैसे घटकर पेट्रोल का भाव 77.43 रुपए हो गया।
4 जुलाई को मुंबई में पेट्रोल का भाव 82.94 रुपए था। वहीं दिल्ली में पेट्रोल का भाव करीब 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में 19 अगस्त को पेट्रोल का भाव 77.40 रुपए प्रति लीटर था। दिल्ली में डीजल का भाव 12 पैसे घटकर 72.19 रुपए प्रति लीटर और मुंबई में 75.64 रुपए प्रति लीटर हो गया। पिछले  दिल्ली में 17 अक्टूबर को पेट्रोल का भाव 82.83 रुपए लीटर था।
पिछले 27 दिनों से पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती जारी है। अब तक पेट्रोल के भाव में 5.40 रुपए और डीजल के भाव में 3.5 रुपए प्रति लीटर की कटौती हो चुकी है। कच्चे तेल के दाम घटने के कारण पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती हो रही है।
ब्रेंट क्रूड का दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंच गया है। आज इसका भाव 69.4 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 59.13 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि सऊदी अरब के सप्लाई घटाने के संकल्प के बाद क्रूड के दाम में कल तेजी देखी गई थी। कल ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी तेज हो गया था हालांकि आज फिर भाव गिर गए।
बतादें कि, भारत में पेट्रोल और डीजल के भाव अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के भाव के हिसाब से तय होते हैं। अगर क्रूड के भाव बढ़ते हैं तो भारत में भी पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ते हैं। तेल कंपनियां रोजाना के आधार पर पेट्रोल और डीजल के भाव में बदलाव करती हैं।