Photos : प्यार में बेफिक्र हुई आलिया, सबके सामने रणबीर को ‘इस’ तरह किया ‘हग’

मुंबई : समाचार ऑनलाइन (असित मंडल ) – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिश्ता अब धीरे-धीरे लोगों के सामने खुलने लगा है। हालांकि दोनों ने कभी एक दूसरे को डेट करने की बात अपने मुँह से नहीं कबुली। लेकिन दोनों जिस तरह मिलते है, हमेशा साथ-साथ नजर आते इससे उनके रिश्ते पर मुहर अपने आप लग जाती है। दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग करने में व्यस्त है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय नजर आएंगे।

इस बीच रणबीर और आलिया का एक फोटो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें आलिया रणबीर को सबके सामने हग करते नजर आ रही है। इस तस्वीर में आलिया रणबीर के अलावा और भी कई एक्टर, एक्ट्रेस नज़र आ रहे है। फोटो में आलिया बेहद क्यूट अंदाज में रणबीर को हग करते नजर आ रही है। वही रणबीर का रिएक्शन भी बहुत कूल है।

https://www.instagram.com/p/B2guYgBntgo/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B17t0sYnAL8/?utm_source=ig_web_copy_link

आलिया के लुक की बात करें तो वह ब्लैक ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। वहीं रणबीर डेनिम जीन्स और ब्लैक टीशर्ट में बेहद कूल नज़र आ रहे है। तस्वीर में रणबीर बियर्ड लेस नजर आ रहे है। दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र और शमशेरा में जल्द नजर आने वाले है। जबकि आलिया के पास तीन फिल्में है। फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और सड़क 2 में नजर आएगी। बता दें कि दोनों ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे।

https://www.instagram.com/p/B1lcNuWnKXl/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BymDQYdnfuU/?utm_source=ig_web_copy_link

visit : punesamachar.com