मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड स्टार्स अपने फिटनेस को लेकर काफी कंसर्न रहते है। वो अपने काम के साथ-साथ बच्चों को भी पूरा वक्त देते हैं। साथ ही वे अपनी फिटनेस का भी ख्याल रखते हैं। इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर अभिषेक बच्चन का नाम शामिल है। इनके बॉडी की वजह से उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते है। कई-कई स्टार्स तो बढ़ती उम्र के साथ-साथ चार्मिंग बनते जा रहे है।
अभिषेक बच्चन – अभिषेक बॉलीवुड के हॉट डैड्स में से एक हैं। उनकी हाइट से लेकर फिटनेस तक, सब काबिले तारीफ हैं। कुछ वक्त से फिल्मों से दूर अभिषेक जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आएंगे।
ऋतिक रोशन – बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से डेब्यू किया था। फिल्मों में एंट्री के इतने सालों बाद भी हॉटनेस के मामले में ऋतिक को कोई टक्कर नहीं दे सकता है। उनका नाम कई बार एशिया के सबसे सेक्सी मैन के लिए आ चुका है।
शाहिद कपूर – हाल ही में फिल्म कबीर सिंह से सबके दिलोदिमाग पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने वाले शाहिद कपूर दो बच्चों मीशा और जैन के पिता है। शाहिद की हॉटनेस देखकर ये कहना मुश्किल है कि उनके दो बच्चे हैं। फिल्म में शाहिद के कई शर्टलैस सीन्स हैं, जिनमें उनकी फिट बॉडी साफ दिख रही हैं। इसके लिए शाहिद जिम में घंटों पसीना बहाते हैं।
अर्जुन रामपाल – अर्जुन रामपाल दो टीनएज बच्चियों महिका और मायरा के पिता हैं और वे तीसरी बार पापा बनने वाले हैं। 46 की उम्र में भी अर्जुन बेहद डैशिंग लगते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और बाद में एक्टर बने। अर्जुन का जेंटलमैन स्टाइल और फिट बॉडी का चार्म आज भी कायम है।
फवाद खान – पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान बॉलीवुड में एंट्री करते ही अपने चार्मिंग लुक्स से हर किसी को दीवाना बना दिया था। खूबसूरत में प्रिंस का किरदार हो या ये दिल है मुश्किल में बैड बॉय डीजे, उनके हॉट लुक्स किसी का भी दिल जीत सकते हैं। फवाद
के दो बच्चे आयान और इलायना हैं।