कॉमेडियन भारती सिंह को पति हर्ष ने Birthday पर दिया इतने लाख का लग्जरी गिफ्ट

भारती के 33वें B’day पर हर्ष ने करीब 15 लाख रु की लग्जरी रोलेक्स वॉच गिफ्ट की है, जिसकी फोटो भारती ने अपने फैन्स के साथ शेयर की.

समाचार ऑनलाइन –  कॉमेडियन भारती सिंह ने 3 जुलाई को अपना 33वां बर्थडे मनाया। इस मौके पर उनके पति हर्ष लिम्बचिया ने उन्हें एक घड़ी गिफ्ट कीजिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर  शेयर की है। भारती ने कैप्शन में लिखा है, “बहुत-बहुत शुक्रिया प्यार हर्ष लिम्बचिया।” भारती ने इसके साथ स्विट्ज़रलैंड की लग्जरी वॉच कंपनी रोलेक्स को टैग किया है।

भारती सिंह को मिला लग्जरी गिफ्ट।

भारती ने घड़ी की जो फोटो शेयर की हैउसकी कीमत 12 लाख रुपए से 15 लाख रुपए के बीच हो सकती है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस डिजाइन की घड़ी तीन साइज में उपलब्ध है। 28 mm, 31 mm और 36 mm. तीनों साइज की कीमत क्रमशः 1232900, 1355400 और 1468400 रुपए दिखाई गई है। इस बात की जानकारी उपलब्ध नहीं है कि हर्ष ने किस साइज की घड़ी भारती को गिफ्ट की है।

एक सप्ताह पहले हर्ष ने कटवाया था केक

भारती के जन्मदिन के एक सप्ताह पहले हर्ष ने शो ‘खतरा खतरा खतरा’ के सेट पर उनसे केक कटवाया था। तब उन्होंने कहा था कि उन्हें भारती को सरप्राइज देना पसंद है। हर्ष ने ये संकेत भी दिए थे कि इस साल बर्थडे पर भारती को सरप्राइज देने वाले हैं।