PHOTOS : करीना कपूर के स्मार्टफोन की फोटो हुई LEAK ,दिखा ये पर्सनल फोटो !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – सैफ अली खान और करीना कपूर खान बॉलीवुड की चर्चित कपल है। वहीं उनके लाडले बेटे तैमूर अली खान उनसे भी ज्यादा पॉपुलर हो गए है। सोशल मीडिया पर तैमूर की फैंस फोल्लोविंग कमाल की है। तैमूर आये दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते है। उनके एक फोटो के लिए मीडिया की लाइन लग जाती है। हाल ही में डांस इंडिया डांस के सेट पर करीना ने अपने फोन में लिटिल प्रिंस तैमूर की एक अनसीन फोटो दिखाई।

करीना ने जो फोटो दिखाई है वो तैमूर की लंदन की तस्वीर है। इस फोटो में तैमूर ब्लू जैकेट और हेलमेट पहनकर हॉर्स राइडिंग सीखते नजर आ रहे हैं। फोटो में तैमूर के साथ मां करीना भी नज़र आ रही है। बता दें कि कुछ दिन पहले लंदन से तैमूर की उनकी बहन इनाया संग कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। फोटो में तैमूर और इनाया एक दूसरे के साथ खेलते हुए नजर आए थे।

करीना कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह जल्द फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नज़र आएगी। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड के मंजे हुए एक्टर इरफ़ान खान नज़र आएंगे है।