PHOTOS : आशका गोराडिया की तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा किया गर्म

 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बिग बॉस और टीवी सीरियल नागिन फेम एक्ट्रेस आशका गोराडिया सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड योगा तस्वीरों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। आशका एक बार फिर अपनी बोल्ड अंदाज की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह पोल डांस करते हुए नज़र आ रही है। यह वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।

पोल डांस करने के दौरान उनका बेहद बोल्ड अंदाज़ सामने आया। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद भी कर रहे है। 1 : 37 मिनट के इस वीडियो को अब तक लाखों लोगों ने देखा है। जिसमें फैंस उनके इस बोल्ड पोल डांस की तारीफ भी जमकर कर रहे है। बता दें अपने बॉयफ्रेंड ब्रेंट गोबल से शादी करने के बाद आशका इन दिनों दुनिया घूमने में मशगूल हैं। आशका गोराडिया ने ब्रेंट से साल 2017 के दिसंबर में शादी की थी। शादी के बाद ये कपल पूरी दुनिया के टूर पर निकला है।

इस वीडियो के साथ-साथ आशका ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की है। एक तस्वीर में वह बिकिनी पहने नज़र आ रही है। जिसमें वह बेहद हॉट नज़र आ रही है। ये पहली बार नहीं है जब वह अपनी फोटोज की वजह से सुर्खियों में आई है। इससे पहले भी वो टॉपलेस होकर शीर्षासन करती हुई फोटो शेयर कर चुकी है। यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। आशका इन दिनों नील आईलैंड पर वेकेशन को एंजॉय कर रही है।