Photos Viral : बॉलीवुड में कदम रखने जा रही है अर्जुन रेड्डी की HOT एक्ट्रेस

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – फिल्म कबीर सिंह की ओरिजनल सीक्वल अर्जुन रेड्डी में नजर आईं बोल्ड एक्ट्रेस शालिनी पांडे अब जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बॉलीवुड खबरों की मानें तो शालिनी रणवीर सिंह के अपोजिट काम करती दिखेंगी। बता दें की शालिनी ने साल 2017 में फिल्म अर्जुन रेड्डी से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था और उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी|

https://www.instagram.com/p/Byjqyl3hKap/?utm_source=ig_web_copy_link

एक्ट्रेस शालिनी ने तेलेगु के अलावा कई तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी है। शालिनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने मध्य प्रदेश के जबलपुर में थियेटर से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने अर्जुन रेड्डी से ही अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। जिसके बाद से वह एक हिट हीरोइन बन गयी। शालिनी का जन्म 23 सितंबर 1994 को हुआ था और अभी वो 25 साल की हैं।

 

https://www.instagram.com/p/BxDBTNxATcb/?utm_source=ig_web_copy_link

अब वो जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आएंगी। उन्होंने रणवीर से साथ काम करने को लेकर अपनी खुशी जताते हुए कहा था कि मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिल रहा है, मैं भाग्यशाली हूं।

https://www.instagram.com/p/BxDBTNxATcb/?utm_source=ig_web_copy_link