Photos Viral : न्यूयाॅर्क की सड़कों पर प्रियंका-निक दिखे बेहद स्टाइलिश

न्यूयाॅर्क : समाचार एजेंसी – बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकी प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हालही में उन्हें अपने पति निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखा गया। इस दौरान दोनों बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे थे। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहे है। सोमवार शाम इस कपल को न्यूयाॅर्क के एक होटल के बाहर देखा गया। इस दौरान 37 की प्रियंका टरटेलनेट रेड स्वैटर और ब्लू डेनिम जींस में स्टनिंग दिख रही थी।

निक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक लुक में हैंडसम लग रहे हैं। इस दौरान प्रियंका की डाॅगी डायना भी साथ दिखीं। तस्वीरों में निक डायना के साथ मस्ती करते दिखे। वायरल हुईं इन तस्वीरों में निकयंका काफी खुश दिख रहे हैं। फैंस निकयंका की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। बार नहीं है जब दोनों को न्यूयार्क की सड़कों पर देखा गया हो। कई बार दोनों ग्लैमरस लुक में नजर आ चुके है।

priyanka chopra , nick jonas

फिल्मों की बात करें तो प्रियंका जल्द फिल्म ‘द स्काई इड पिंक’ में नज़र आने वाली है। फिल्म में उनके अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होगी।

priyanka chopra , nick jonas

priyanka chopra , nick jonas