Photos Viral : ब्रेकअप के बाद दिवाली पार्टी में साथ दिखे सारा-कार्तिक

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – इन दिनों पुरे देश में अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली की धूम मची हुई है। क्या खास और क्या आम सभी दिवाली अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करते है। बड़े हस्तियों की बात करें तो बॉलीवुड स्टार्स ऐसे मौके पर पीछे नहीं रहते है। दिवाली को फिल्मी दुनिया के तमाम सितारे एक दूसरे के साथ पूरे जोश के साथ मनाते हुए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड खबरों के मुताबिक, दिवाली के खास मौके पर अमिताभ बच्चन,एकता कपूर समेत कईयों ने शानदार पार्टी होस्ट की।

 

इस बीच सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक साथ फिर एक बार नजर आये। सूत्र की मानें तो दोनों का ब्रेकअप हो चूका है। हालांकि दोनों किसी लड़ाई झड़के के साथ अलग नहीं हुए, बल्कि ये फैसला उन्होंने आपसी सहमती से लिया है। लेकिन ब्रेकअप के बाद दोनों को फिर से साथ देखा गया है। रविवार को धर्मा प्रोडक्शन हाउस में दिवाली पार्टी रखी गई जिसमें सारा और कार्तिक साथ नजर आए।

https://www.instagram.com/p/B4IhFuohqbg/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B4H1WN1hECH/?utm_source=ig_web_copy_link

 

धर्मा हाउस की पार्टी की कुछ तस्वीरें करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें सारा और कार्तिक पास में खड़े हैं। तस्वीरों में अनिल कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, कार्तिक आर्यन, वरुण धवन, सारा अली खान, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जाहन्वी कपूर नज़र आ रहे हैं। सारा और कार्तिक ग्रुप फोटो में नजर आ रहे है। दोनों जल्द फिल्म ‘आजकल 2’ में नजर आने वाले हैं।

https://www.instagram.com/p/B4Ad5zthUBU/?utm_source=ig_web_copy_link

 

https://www.instagram.com/p/B4HWYgVhfkO/?utm_source=ig_web_copy_link

 

visit : punesamachar.com