पैराग्लाइडिंग के दौरान पायलट की मौत

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी का एक जीता जागता उदहारण सामने आया है। पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसे में एक पायलट की मौत हो गई। मृतक का नाम पुरुषोत्तम है। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था।

मिली जानकारी के अनुसार, एक पर्याटक गौरव चौधरी पैराग्लाइडिंग का आनंद उठा रहे थे, उसी दौरान ग्लाइडर विमान खराब हो गया और बीच हवा में तार टूट गया। जिसके बाद ये हादसा हुआ। इस हादसे में पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पर्यटक पटना का रहने वाला है। गौरव चौधरी के नाम से उसकी पहचान हुई। यह दुर्घटना रविवार को पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में हुई।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों का पता कर रही है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। दुर्घटना के समय गौरव और पुरुषोत्तम कई हजार फीट ऊपर हवा में थे। सामने आये वीडियो में देखा जा सकता है कि तार टूटते ही पायलट गौरव को बचाने की हरसंभव कोशिश में लग जाता है, लेकिन वो खुद गिर जाता है और उसकी मौत हो जाती है। पुलिस जांच रही है कि क्या दुर्घटना सुरक्षा मानकों में चूक के कारण हुई है।

बतादें कि एडवेंचर करने वालों के लिए इस तरह के एडवेंचर जोखिम भरा हो सकता है। इस तरह के कोई भी जोखिम भरा एडवेंचर करने से पहले उसके सुरक्षा की पुष्टि जरूर कर ले, ताकि आपकी जान सुरक्षित रहे।