पिंपरी कैम्प के साबुन व्यापारी के हत्या की गुत्थी सुलझी

पिंपरी। पुणे समाचार

आठ दिन पहले पिंपरी कैम्प के बी ब्लॉक में हुई एक साबुन व्यापारी के हत्या की गुत्थी को पिंपरी पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में एक आरोपी को सोलापुर से गिरफ्तार किया गया है। चोरी के इरादे से इस हत्या को अंजाम दिए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

प्रदीप उर्फ बाबू वीरूमल हिंगोरानी (51) गुरुकृपा मार्केट, बी ब्लॉक, पिंपरी, पुणे ऐसा मृतक का नाम है। 2 मई की सुबह उनकी लाश उनके घर मे पायी गई थी। इस बारे में उनके भतीजे सुनील किशोर हिंगोरानी (32) निवासी सुखवानी एम्पायर, पिंपरी, पुणे ने पिंपरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक व्यापारी की इस तरह की हत्या की वारदात से पिंपरी कैम्प के व्यापारियों में ख़ौफ़ और आक्रोश दोनों व्याप्त है। पिंपरी पुलिस के डिटेक्शन ब्रांच की टीम ने इस वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को धरदबोचा है।

कौन है आरोपी, क्यों की उसने इतनी बड़ी वारदात, क्या थी वजह? इन तमाम सवालों के जवाब चन्द घंटे में मिल जाएंगे। विस्तृत समाचार शीघ्र ही।