पिंपरी चिंचवड़ में भी अवैध धंधों पर आयी शामत

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन 
 
दापोड़ी और म्हालुंगे में जुए के अड्डों पर छापेमारी 
 
पुणे की भांति पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने अवैध धंधों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। भोसरी और हिंजवडी पुलिस थानों की सीमा में अवैध रूप से चलाये जा रहे जुए के अड्डों पर छापेमारी की गई। भोसरी की कार्रवाई में प्रवीण तुकाराम गायकवाड (28, निवासी दापोडी, पुणे) और हिंजवडी की कार्रवाई में मारुती हनुमंत म्हेत्रे (45, निवासी म्हालुंगे, मुलशी, मूल निवासी सोलापुर) और बाबासाहेब शंकर कांबले (37, निवासी म्हालुंगे, मूल निवासी परभणी) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार दापोड़ी में एसटी रोड पर प्रवीण गायकवाड़ मटके का अड्डा चला रहा है, यह जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके अनुसार भोसरी पुलिस की टीम ने यहां छापेमारी करते हुए गायकवाड़ को गिरफ्तार किया और मटका खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की। यहां हिंजवडी पुलिस ने म्हालुंगे महाराष्ट्र वजन काटा के पास पत्रा शेड में चलाये जा रहे जुए के अड्डे के बारे में जानकारी हासिल कर म्हेत्रे और कांबले को गिरफ्तार करते हुए यहां से नकदी और जुआ खेलने की सामग्री बरामद की गई।
[amazon_link asins=’B07418TNB1′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’2dd9cb62-ac27-11e8-8cea-dfc1ac8a82cf’]